मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान प्रोजेक्ट bsw इन हिंदी
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के बारे में जानकारी
अभियान का नाम Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan
पोर्टल का नाम CM Helpline Jan Seva Portal
लाभार्थी मध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित नागरिकों को लाभ प्रदान करना
हितग्राहियों को योजना का लाभ 5 फरवरी 2023 से आरंभ होगा।
राज्य मध्य प्रदेश
साल 2023
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन/ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट https://cmhelpline.mp.gov.in/
मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार विकास, जन कल्याण सुराज के तहत मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ वास्तविक रूप से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है। ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए वंचित ना रहे। इसके लिए 14 विभागों की 33 योजना का लाभ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कर पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया जाएगा। जिसके मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का नेतृत्व जिले में जिला कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद 5 फरवरी 2023 से हितग्राहियों को लाभ मिलना शुरू किया जाएगा।
Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan के प्रमुख बिंदु
Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan राज्य के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 17 सितंबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक चलाया जाएगा।
इस अभियान में प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति के बाद 5 फरवरी 2023 से पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलना शुरू किया जाएगा।
5 फरवरी 2023 से चिन्हित हितग्राहियों को विकास यात्रा में गांव गांव जाकर लाभ पहुंचाया जाएगा।
राज्य के प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का नेतृत्व जिला कलेक्टर द्वारा किया जाएगा।
जिले के प्रभारी मंत्री से जिला कलेक्टर चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करते हुए अभियान की रूपरेखा तैयार करेंगे।
इस अभियान के लिए ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के लिए जिला मुख्यालय के आयुक्त, नगर पालिका निगम/अपर कलेक्टर/मुख्य नगरपालिका अधिकारी जिले के नोडल अधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के लिए नामांकित किए जाएंगे।
अभियान से संबंधित संपूर्ण कार्यवाही सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से अर्जित की जाएगी।
CM Helpline Portal पर अधिकारियों और नागरिकों के लिए एक पृथक मॉड्यूल तैयार कर लॉगइन करने की सुविधा दी गई है।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत राज्य के नागरिकों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का चिह्न किया जाएगा। उन योजनाओं की सूची के माध्यम से लाभार्थियों को 100% योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
शासन स्तर से हितग्राहियों को संबंधित जनहित योजनाओं का लाभ देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। लक्ष्यों के अनुरूप ही लाभ प्रदान करने की कार्यवाही की जाएगी।
सर्वे दलों का गठन एवं सर्वे कार्य
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में चिन्हित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह गए हितग्राहियों की पहचान के लिए प्रत्येक ग्राम एवं शहरी वार्ड में सर्वे दल बनाकर भेजे जाएंगे।
इस अभियान के लिए सर्वे दलों का गठन जिला कलेक्टर द्वारा किया जाएगा।
यह सर्वे दल प्रत्येक ग्राम एवं शहरी वार्ड में घर-घर जाकर पात्र लाभार्थियों का सर्वे करेंगे।
चिन्हित योजनाओं के अंतर्गत प्रदत लाभों का सत्यापन कर पहचान की जाएगी।
जिला कलेक्टर द्वारा जिला एवं विकास खंड स्तरीय अधिकारियों की सर्वे के पर्यवेक्षण के लिए नियुक्ति की जाएगी।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा सर्वे दल के सदस्यों को अभियान के संचालन तथा पोर्टल पर एंट्री का प्रशिक्षण जिला स्तर पर प्रदान किया जाएगा।
MP CM Jan Awas Yojana
ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड स्तर पर शिविरों का किया जाएगा आयोजन
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत 17 सितंबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक राज्य के प्रत्येक जिले में, प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं प्रत्येक शहरी वार्ड स्तर पर 2 शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
शिविरों के आयोजन की तिथि एवं स्थान से संबंधित जानकारी जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा स्थानीय स्तर पर प्रदान की जाएगी।
जिला कलेक्टर द्वारा शिविर के आयोजन का निर्धारण किया जाएगा। प्रत्येक शिविर के पंजीयन की कार्यवाही पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।
शिविरों के आयोजन हेतु कलेक्टर द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड स्तर पर एक शिविर प्रभारी तथा सहयोगी दल का गठन किया जाएगा।
पर्याप्त संख्या में सिरोही मॉनिटरिंग करने हेतु सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।
Mukhymantri Jan Seva Abhiyan के तहत शिविर स्थल, शिविर तिथि, शिविर समय एवं शिविर में होने वाले कार्यों से संबंधित जानकारी आम जनता को लगातार सोशल मीडिया एवं अन्य विभिन्न माध्यमों से प्रदान की जाएगी। ताकि अधिक से अधिक हितग्राही शिविर स्थल तक आसानी से पहुंच सके।
लाभार्थियों को शिविर में भाग लेने के लिए पोर्टल पर पंजीयन करने की व्यवस्था की गई है।
अपनी सुविधा के अनुसार नागरिक शिविर रोस्टर से शिविर का चयन कर अपना आवेदन कर सकते हैं।
प्रथम शिविर में आवेदनों के सत्यापन के बाद हितग्राहियों को तत्काल निराकरण कर मौके पर ही लाभ दिया जाएगा।
द्वितीय शिविर ग्राम पंचायत और शहरी वार्ड में एक बार फिर उसी स्थान पर लगाए जाएगा जहां प्रथम शिविर का आयोजन किया गया था।
प्रथम शिविर में हितलाभ देने हेतु पात्र आवेदकों को द्वितीय शिविर के आयोजन के दौरान स्वीकृति पत्र/हित लाभ प्रदान किया जाएगा।
शिविरों के अंतर्गत प्राप्त किए गए आवेदनों का निराकरण की स्थिति को स्वीकृति या अस्वीकृत करने के आधार पर विवरण देते हुए पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan ऑनलाइन पंजीयन करने की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में ऑनलाइन पंजीयन करने के लिए सबसे पहले आपको सीएम जन सेवा अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan
इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
होम पेज पर आपको शिविर में अपना पंजीयन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan
क्लिक करते ही आपके सामने पंजीयन करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी। जैसे समग्र आईडी, नाम और मोबाइल नंबर आदि।
इसके बाद आपको जिला, शहरी, ग्रामीण, नगरी निकाय, ब्लॉक/तहसील, शिविर, वार्ड/ग्राम, विभाग, तथा योजना आदि का चयन करना होगा।
अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इस प्रकार आपकी अभियान में ऑनलाइन पंजीयन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविर की जानकारी देखें
सबसे पहले आपको CM Helpline Jan Seva Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
होम पेज पर आपको शिविर की जानकारी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने शिविर की जानकारी प्राप्त करने हेतु एक नया पेज खुल जाएगा।
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शिविर की जानकारी देखें
इसके बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
जैसे दिनांक से, दिनांक तक, जिले का चयन, विधानसभा का चुनाव, शहरी और ग्रामीण के लिए नगरी निकाय एवं ब्लॉक तहसील का चयन करना होगा।
सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Show के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब आपके सामने शिविर से संबंधित जानकारी आ जायगी।
इस प्रकार आप आसानी से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शिविर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Mukhyamantri Jan Seva Abhiyan आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया
सबसे पहले आपको सीएम हेल्पलाइन जन हेतु जन सेतु की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Comments
Post a Comment